#सीतापुर में पुलिस मुठभेड़: रंगदारी वसूलने वाले गिरोह के सरगना समेत 8 शातिर गिरफ्तार.

बीबीपुर-अटवा रोड के पास हुई मुठभेड़, अवैध असलहे व नकदी बरामद

नैमिषारण्य,सीतापुर (उत्तर प्रदेश)। नैमिषारण्य
थाना पुलिस ने बुधवार रात मुठभेड़ के बाद रंगदारी वसूलने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए गिरोह के सरगना समेत आठ शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। बदमाशों के पास से अवैध असलहे, कारतूस और ₹10,500 की नकदी बरामद की गई है।

पुलिस के अनुसार, बीबीपुर-अटवा रोड पर लेखनापुर मोड़ के पास वांछित अभियुक्तों की घेराबंदी की गई। पकड़े जाने के डर से बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जिसके बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सभी आठ अभियुक्तों को दबोच लिया।

पकड़े गए अभियुक्तों में गिरोह का सरगना शोएब उर्फ समीर उर्फ बाबा पठान, शशिकांत, शिवांक, प्रशांत कुमार, गोलू उर्फ आकिब, विकास, सुफियान और गुफरान शामिल हैं। पूछताछ में अभियुक्तों ने कबूल किया कि वे लोगों की रेकी कर उन्हें डरा-धमकाकर रंगदारी वसूलते थे। पुलिस ने सभी के खिलाफ विधिक कार्रवाई कर उन्हें जेल भेज दिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ