#सीतापुर:बाढ़ प्रभावितों से मिले जिलाधिकारी, दिए त्वरित राहत के निर्देश.

महमूदाबाद के शुकुलपुरवा गांव का स्थलीय निरीक्षण कर ग्रामीणों से किया सीधा संवाद.

महमूदाबाद ,सीतापुर(उत्तर प्रदेश): महमूदाबाद तहसील क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांव शुकुलपुरवा में जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर ने स्थलीय निरीक्षण कर जमीनी हकीकत परखी। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और प्रशासन की ओर से हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मातहतों को निर्देशित किया कि बाढ़ प्रभावित परिवारों तक राहत सामग्री पहुंचाने में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए।


 उन्होंने कहा कि प्रभावितों को समय से राशन किट, शुद्ध पेयजल, तिरपाल और आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई जाएं। साथ ही मवेशियों के लिए चारे व टीकाकरण की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। 

डीएम ने सख्त लहजे में कहा कि राहत व बचाव कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। राजस्व और स्वास्थ्य विभाग की टीमें निरंतर क्षेत्र में मुस्तैद रहकर निगरानी बनाए रखें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ