सीतापुर(उत्तर प्रदेश): नमक मंडी स्थित शिव मंदिर में गुरुवार को 'लालबाग का राजा श्री गणेश महोत्सव' के सफल आयोजन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता चंद्रिका प्रसाद रस्तोगी 'पालू' ने की। इस दौरान भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापना से लेकर विसर्जन तक के कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि इस वर्ष महोत्सव का मुख्य आकर्षण मुंबई से लाई जा रही विशेष गणेश प्रतिमा होगी। इसके अलावा स्थापना और विसर्जन के दौरान शहर में भव्य झांकियां निकाली जाएंगी। महोत्सव के तहत नौ दिनों तक लगातार विभिन्न धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी होगा।
बैठक में मुख्य रूप से विजय शंकर रस्तोगी 'गप्पू', अजय जाधव, अनूप रस्तोगी, मनीष मिश्रा, राज रस्तोगी 'सेंटी', श्यामू बाजपेई, अंकुर रस्तोगी, सुधीर पांडे, नवल कुकरेजा, शुभम शुक्ला, रामजी रस्तोगी, दयाशंकर रस्तोगी, राहुल गुप्ता, मोनू रस्तोगी, विपिन रस्तोगी, अमन शाह और संजू रस्तोगी समेत कई सदस्य उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ