#सीतापुर:संदिग्ध हालात में नवविवाहिता की मौत, जिला अस्पताल में भिड़े मायके और ससुराल पक्ष.

सीतापुर(उत्तर प्रदेश) : शहर कोतवाली क्षेत्र के घंटाघर मोहल्ले में गुरुवार दोपहर एक नवविवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर फंदे से लटका मिला। परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतका की पहचान लखनऊ के गोमती नगर निवासी बाबूराम की 32 वर्षीय पुत्री मानसी के रूप में हुई है, जिसका विवाह नवंबर 2025 में सीतापुर निवासी हिमांशु सोनकर के साथ हुआ था। सूचना पाकर अस्पताल पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने पति व ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच नोकझोंक के बाद मारपीट भी हुई।

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सीओ सिटी कपूर कुमार ने बताया कि मामले में परिजनों को निष्पक्ष जांच का भरोसा दिया गया है। तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ