सीतापुर(उत्तर प्रदेश):जनपद के सिधौली विकास क्षेत्र अंतर्गत विद्यालय परिसर में खड़ी कार का शीशा खोलने के शक में छात्राओं की पिटाई करने का मामला सामने आया है। इस गंभीर मामले में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी शिक्षिका किरण दीक्षित को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गत 1 अगस्त 2026 को उच्च प्राथमिक विद्यालय सैदापुर परिसर में खड़ी गाड़ी का शीशा खोले जाने से नाराज शिक्षिका ने कई छात्राओं को डांटा और उनकी पिटाई की थी। इस घटना को लेकर छात्राओं और उनके अभिभावकों ने लिखित शिकायत दर्ज कराई थी।
खंड शिक्षा अधिकारी सिधौली द्वारा की गई स्थलीय जांच में शिक्षिका को प्रथम दृष्टया दोषी पाया गया। बीएसए ने इसे पदीय दायित्वों की अवहेलना, अनुशासनहीनता और शिक्षा अधिकार अधिनियम-2009 का उल्लंघन मानते हुए अनुशासनात्मक कार्रवाई की है मामले में पिसावां के खंड शिक्षा अधिकारी अवनीश कुमार को जांच अधिकारी बनाया गया है।


0 टिप्पणियाँ