#सीतापुर:स्वतंत्रता दिवस: सीतापुर में 11 से 14 अगस्त तक होंगे राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम, महिला बाइक रैली और कैंडल मार्च का होगा आयोजन.

सीतापुर: स्वतंत्रता दिवस-2026 के उपलक्ष्य में जनपद में राष्ट्रप्रेम और जनभागीदारी को बढ़ावा देने के लिए 11 से 14 अगस्त तक विभिन्न राष्ट्रभक्ति कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। अपर जिला मजिस्ट्रेट ने बताया कि 11 अगस्त को सायं 05:30 बजे पुलिस लाइन से महिला मोटर बाइक तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी, जो शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए जीआईसी मैदान पहुंचेगी।

12 अगस्त को सायं 05:30 बजे जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक की अगुवाई में जीआईसी चौराहे से पैदल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। इस दौरान स्कूली बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और लालबाग चौराहे पर पुलिस बैंड का विशेष प्रदर्शन होगा।

इसके अलावा, 14 अगस्त को 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' पर कलेक्ट्रेट परिसर से सायं 05:30 बजे कैंडल मार्च निकाला जाएगा, जिसमें त्रासदी में प्राण गंवाने वालों को श्रद्धांजलि दी जाएगी। प्रशासन ने सभी संबंधित अधिकारियों को कार्यक्रमों की तैयारियां समय से पूरी करने के निर्देश दिए हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ