#सीतापुर::राष्ट्रीय खेल दिवस पर 27 को गूंजेगा 'खेलो इंडिया संवाद', दिखेगा पीएम मोदी का संबोधन.

सीतापुर(उत्तर प्रदेश): युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के ‘मेरा युवा भारत’ के तहत राष्ट्रीय खेल दिवस 2026 के उपलक्ष्य में 27 अगस्त को ‘खेलो इंडिया संवाद’ का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम सेक्रेड हार्ट डिग्री कॉलेज तथा आरएमपी पीजी कॉलेज में संपन्न होगा।

सेक्रेड हार्ट कॉलेज की एनएसएस अधिकारी डॉ. शशिकला मिश्रा और आरएमपी कॉलेज के डॉ. विजय प्रकाश ने बताया कि आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को खेल, फिटनेस और राष्ट्र निर्माण से जोड़ना है। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वर्चुअल संबोधन प्रसारित किया जाएगा। इसके उपरांत स्थानीय जनप्रतिनिधियों व प्रतिष्ठित खिलाड़ियों के साथ संवाद सत्र होगा, जिसमें युवा खेल अवसंरचना, स्वयंसेवा और नागरिक दायित्वों पर अपने विचार साझा करेंगे।

जिला युवा अधिकारी ने कहा कि यह पहल विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भागीदारी और प्रतिभा को मंच देने की दिशा में एक अहम कदम है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ