#सीतापुर पुलिस का कड़ा रुख, हत्या के मामले में फरार चल रहे दो वांछितों पर 25 हजार का इनाम घोषित.

सीतापुर(उत्तर प्रदेश):शहर के थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के मुंशीगंज इलाके में बीयर पीने के दौरान हुई कहासुनी में एक युवक की गोली मारकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने इस सनसनीखेज मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, बीती 4-5 अगस्त 2026 की देर रात करीब 11:50 बजे मुंशीगंज क्षेत्र में सलमान नामक युवक को गोली मार दी गई थी। गंभीर हालत में कोतवाली पुलिस द्वारा घायल सलमान को जिला अस्पताल सीतापुर भेजा गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया था, इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

घटना के संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा अपराध संख्या 216/26, धारा 191(2)/191(3)/190/103(1)/61(2)/3(5) बीएनएस के तहत पंजीकृत किया गया है। प्रारंभिक पूछताछ और मोबाइल फोन की रिकॉर्डिंग से यह खुलासा हुआ है कि आरोपी और मृतक बीयर पीने के लिए एकत्र हुए थे, जहां आपसी कहासुनी के बाद सलमान को गोली मार दी गई। पुलिस ने तीन आरोपियों- नितिश, नौसाद और आफाक को हिरासत में ले लिया है, जबकि दो अन्य आरोपी रजत मिश्रा और भैरव मिश्रा फरार चल रहे हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ