#सीतापुर:​"मैं विधायक नहीं, एक पीड़ित पिता हूँ..." बेटी के साथ लाइव आकर छलका सेवता विधायक ज्ञान तिवारी का दर्द.

सीतापुर(उत्तर प्रदेश):जिले के सेवता विधानसभा क्षेत्र से विधायक ज्ञान तिवारी ने अपनी बेटी डॉ. प्रज्ञा तिवारी के साथ सोशल मीडिया पर लाइव आकर जिस तरह अपना पक्ष रखा, उसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस वक्त वे किसी पद या ओहदे पर नहीं, बल्कि एक टूटे हुए और पीड़ित पिता की भूमिका में हैं।अनुज त्रिवेदी पर आरोप है कि उसने अलग-अलग पहचान और नाम बदलकर लगभग 25 शादियां रचीं और महिलाओं से लाखों रुपये की ठगी की। प्रयागराज और महाराष्ट्र समेत कई स्थानों से पीड़ित महिलाएं उसके खिलाफ सामने आई हैं और उसके खिलाफ कई मुकदमे भी दर्ज हैं।


मुझे नहीं थी ठगी की जानकारी - ज्ञान
विधायक ज्ञान तिवारी ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2024 में अपनी बेटी की शादी मिश्रिख में प्रखर त्रिवेदी से की थी, जो अनुज त्रिवेदी का बेटा है। उस समय उन्हें आरोपी के आपराधिक इतिहास और धोखाधड़ी के मामलों की कोई जानकारी नहीं थी। धोखाधड़ी का शिकार होने के बाद अब उन्होंने अनुज त्रिवेदी के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई और एफआईआर कराने का फैसला किया है।

"फांसी की हो सजा" - एक पिता का आक्रोश
उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि ऐसे दुराचारी और महिलाओं का शोषण करने वाले व्यक्ति को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए और यदि वह दोषी है तो उसे फांसी दी जानी चाहिए। विधायक ने भावुक होते हुए कहा कि उनकी बेटी एक शिक्षित डॉक्टर है और वह अब अपने पिता के घर पर ही रहेगी। साथ ही, उन्होंने आरोपी अनुज त्रिवेदी और उसके परिवार से सभी रिश्ते पूरी तरह खत्म करने का ऐलान किया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ