#सीतापुर:बारिश के बाद पूर्णागिरि मोहल्ले में जलभराव, प्रशासन ने शुरू कराया राहत कार्य.

सीतापुर(उत्तर प्रदेश):बुधवार देर रात हुई 139 मिलीमीटर बारिश के कारण शहर के पूर्णागिरि मोहल्ले में व्यापक जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई। गलियों और निचले रिहायशी इलाकों में पानी भर जाने से स्थानीय नागरिकों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि जल निकासी के लिए बने चेंबर से हाल ही में पंपिंग उपकरण हटाए जाने और बिजली आपूर्ति बाधित होने से पानी निकालने में देरी हुई। इस क्षेत्र में वर्षा ऋतु के दौरान पानी जमा होना एक पुरानी समस्या रही है, जिसके लिए स्थायी समाधान की मांग की जा रही है।

स्थिति की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी राजा गणपति आर, उपजिलाधिकारी और प्रभारी अधिशासी अधिकारी के साथ मौके पर पहुंचे। जिलाधिकारी ने स्थलीय निरीक्षण कर अधिकारियों को अतिरिक्त पंप सेट लगाकर पानी की निकासी में तेजी लाने तथा स्थिति को सामान्य करने के निर्देश दिए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ