सीतापुर(उत्तर प्रदेश):रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में जिम ट्रेनर रणजीत सिंह की दर्दनाक मृत्यु हो गई। वह सदरपुर स्थित जिम से प्रशिक्षण समाप्त कर बाइक द्वारा अपने घर लौट रहे थे।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रास्ते में उनकी बाइक की टक्कर सामने से आ रही दूसरी बाइक से हो गई। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह ट्रक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महमूदाबाद ले जाया जा रहा था, जहाँ चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया, जबकि दूसरा बाइक चालक भी मौके से भाग निकला। पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में लेकर फरार चालकों की तलाश शुरू कर दी है। इस दर्दनाक घटना से परिवार में कोहराम मच गया है।

0 टिप्पणियाँ