#सीतापुर: हरगांव सीएचसी में किशोर की मौत का मामला, सीएमओ की जांच में डॉक्टर को क्लीन चिट.

 सीतापुर(उत्तर प्रदेश): हरगांव थाना क्षेत्र स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के दौरान किशोर की मौत के मामले में जिला प्रशासन की ओर से स्थिति स्पष्ट कर दी गई है। जिलाधिकारी के निर्देश पर मुख्य चिकित्साधिकारी  द्वारा इस पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच कराई गई थी।

जांच रिपोर्ट के अनुसार, किशोर के उपचार में किसी भी प्रकार की चिकित्सीय लापरवाही नहीं पाई गई है। सामने आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का मुख्य कारण 'सेप्टीसीमिक् शॉक' एवं 'सेप्टीसीमिया जनित इफ्यूजन' बताया गया है।

गौरतलब है कि इससे पहले इलाज के दौरान हुई मौत से आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल परिसर में हंगामा करते हुए ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर व स्वास्थ्य कर्मियों पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए थे। हालांकि, अब प्रशासनिक जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद इलाज में लापरवाही के आरोपों की पुष्टि नहीं हुई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ