सीतापुर (उत्तर प्रदेश): जिले में लगातार हो रही भारी बारिश और मौसम के मिजाज को देखते हुए प्रशासन ने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा व स्वास्थ्य के मद्देनजर बड़ा फैसला लिया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर बेसिक शिक्षा विभाग ने जनपद के कक्षा नर्सरी से लेकर आठवीं तक के सभी विद्यालयों में 3 सितंबर को अवकाश घोषित कर दिया है।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल द्वारा बुधवार को जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, यह अवकाश परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त तथा सीबीएसई, आईसीएसई सहित अन्य सभी बोर्डों से संचालित विद्यालयों पर समान रूप से लागू रहेगा।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवकाश केवल विद्यार्थियों के लिए है। विद्यालयों में कार्यरत सभी शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी समय पर उपस्थित रहकर अपने विभागीय दायित्वों का निर्वहन करेंगे। बीएसए ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों व विद्यालय प्रबंधकों को इस आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

0 टिप्पणियाँ