#सीतापुर:नवनिर्मित आंगनबाड़ी केंद्र का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख उमाशंकर वर्मा ने फीता काटकर किया.

अनिल मिश्रा

लहरपुर,सीतापुर(उत्तर प्रदेश): विकासखंड क्षेत्र के ग्राम खानपुर मोहिउद्दीनपुर के मजरा गुलरी पुरवा में नवनिर्मित आंगनबाड़ी केंद्र का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख उमाशंकर वर्मा ने फीता काटकर किया। 

इस मौके पर उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र के बन जाने से नन्हे मुन्ने बच्चों को शिक्षण कार्य में सहायता मिलेगी, उन्होंने आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने एक महिला की गोद भराई व एक बच्चे का अन्नप्राशन भी कराया इस मौके पर उन्होंने महिला शिक्षा को लेकर उपस्थित लोगों को जागरूक किया और शिक्षा के महत्व की जानकारी देते हुए विशेष कर बालिकाओं को शिक्षित करने पर जोर दिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए खंड विकास अधिकारी प्रदीप कुमार चौधरी ने कहा कि सरकार महिला शिक्षा, सुरक्षा व स्वालंबन के लिए कृत संकल्प है उन्होंने कहा कि नवनिर्मित भवन के बन जाने से बच्चों के सर्वांगीण विकास के साथ उन्हें कुपोषण से मुक्ति मिलेगी एवं उनके समुचित विकास का मार्ग प्रशस्त होगा। 

कार्यक्रम का संचालन सहायक विकास अधिकारी कृषि राजकुमार वर्मा ने किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से बाल विकास परियोजना अधिकारी सुमन लता, ग्राम प्रधान सुनीता देवी, सुपरवाइजर अंशिका मिश्रा, सचिव सत्येन्द्र कुमार सिंह, पूर्व प्रधान राम प्रकाश वर्मा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता राजेश्वरी एवं महिलाएं बच्चे उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ