अनिल मिश्रा
लहरपुर,सीतापुर(उत्तर प्रदेश):नगर के विभिन्न पूजा पंडालों में श्री गणेश जन्मोत्सव श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। सुबह से ही पंडाल 'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारों और भक्ति भजनों से गूंजते रहे। महिलाओं, बच्चों व श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से प्रथम पूज्य की पूजा-अर्चना कर आरती उतारी।
नगर के प्रमुख धार्मिक स्थल श्री राम जानकी मंदिर में भगवान गणेश को छप्पन भोग अर्पित किया गया। वहीं मोहल्ला बेहटी में शोभित रस्तोगी के आवास पर गजानन की आराधना कर प्रसाद वितरित हुआ। मुख्य आयोजन मोहल्ला ठठेरी टोला में निर्मल कश्यप व अजय कश्यप द्वारा सजे पंडालों में संपन्न हुआ, जहां दिनभर भजन-कीर्तन का दौर चलता रहा।
इस अवसर पर छैल बिहारी कश्यप, रमेश कश्यप, संजय, सोनू, रामनाथ, शिवम, रंजीत, शिवा, अन्नीलाल टंडन, हिमांशु, अनुज, अमन, अरुण, लल्लू, सुरेश, राजा, रौनक, निहाल, राहुल व भोला समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ