संदना,सीतापुर(उत्तर प्रदेश): जिले के संदना थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर एक बेकाबू रोडवेज बस ने आगे चल रहे आटो में जोरदार टक्कर मार दी। सिधौली की तरफ से आ रही तेज रफ्तार बस की टक्कर के बाद आटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरी खाई में गिर गया। हादसे में आटो चालक उमेश चंद्र की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि आटो में सवार बारोय निवासी रूबी और उनकी दो वर्षीय मासूम बच्ची इनाया गंभीर रूप से घायल हो गईं।
चीख-पुकार सुनकर दौड़े ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहत कार्य शुरू किया। घायलों को तुरंत रालामऊ स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों के अनुसार दोनों की स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर है।
घटना के बाद आरोपी चालक बस समेत मौके से फरार हो गया। संदना थानाध्यक्ष प्रिंस सोनकर ने बताया कि शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और फरार चालक व बस की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

0 टिप्पणियाँ