महमूदाबाद,सीतापुर(संवाददाता):महमूदाबाद कोतवाली क्षेत्र के शेरापुर वार्ड में बुधवार सुबह खेत किनारे मिले हिस्ट्रीशीटर मोहम्मद शादाब निवासी रैहालामऊ के शव की मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट में साफ नहीं हो सकी है। डॉक्टरों के पैनल ने मौत का स्पष्ट कारण न मिलने पर बिसरा सुरक्षित कर परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेज दिया है।
घटनास्थल से पुलिस को शव के गले में दुपट्टा और पास में नशीले इंजेक्शन की सामग्री बरामद हुई थी। मृतक पर गैंगस्टर एक्ट सहित नौ मुकदमे दर्ज थे।
परिजनों ने मामले में हत्या की आशंका जताई है और कस्बे की एक महिला के साथ चल रहे पारिवारिक विवाद के पहलू पर जांच की मांग की है। पुलिस प्रशासन इलाके के सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल सीडीआर और संबंधित लोगों से पूछताछ के आधार पर मामले की जांच कर रहा है। प्रभारी निरीक्षक के अनुसार, बिसरा रिपोर्ट और जांच के तथ्यों के आधार पर आगामी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

0 टिप्पणियाँ