सीतापुर(संवाददाता): 'सेवा संकल्प अभियान' के पहले दिन जनपद में रक्तदान शिविरों का आयोजन हुआ। मुख्य कार्यक्रम जिला अस्पताल में संपन्न हुआ, जहां मुख्य अतिथि कारागार राज्यमंत्री सुरेश राही ने खुद रक्तदान कर शिविर का शुभारंभ किया और आमजन को इस पुनीत कार्य के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर मिश्रिख विधायक रामकृष्ण भार्गव व भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला भी मौजूद रहे।
सीडीओ डॉ. दीक्षा जोशी के निर्देशन व सीएमओ डॉ. एस.आर. समद्दर की मौजूदगी में दोपहर 1 बजे तक जिला अस्पताल में 24 लोगों ने पंजीकरण कराकर रक्तदान किया। वहीं, शहर के उत्सव गेस्ट हाउस में आयोजित शिविर में टीम के सहयोग से 13 लोगों ने रक्तदान किया। जनपद में तीन स्थानों पर कुल 66 यूनिट रक्तदान दर्ज हुआ।
शिविर में सीएमएस डॉ. इन्दर सिंह, एसीएमओ डॉ. अनूप श्रीवास्तव, डीटीओ डॉ. श्याम सुंदर, डॉ. पूजा यादव, डीएचईआईओ कैलाश नाथ मिश्रा और डीपीएम सुजीत सहित स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।


0 टिप्पणियाँ