#वाराणसी: बरेका रंगशाला में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, झांकी ने मोहा मन.

डॉ उदय शंकर भगत

वाराणसी (उत्तर प्रदेश): श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा समिति के तत्वावधान में बरेका रंगशाला में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बरेका महाप्रबंधक आशुतोष पंत रहे। उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर जन्मोत्सव में सहभागिता की। अपने संबोधन में महाप्रबंधक ने कहा कि श्रीकृष्ण का जीवन कर्म, सत्य और कर्तव्य की प्रेरणा देता है। उनके आदर्शों को आत्मसात कर समाज में सद्भाव और भाईचारे को मजबूत किया जा सकता है।

समारोह में कलाकारों व बच्चों द्वारा प्रस्तुत मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों और आकर्षक झांकियों ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। पूरा परिसर जयकारों से गूंज उठा। कार्यक्रम का संचालन हरिशंकर यादव ने किया।

इस दौरान समिति के अध्यक्ष संजय यादव, महामंत्री राम प्रवेश यादव, कोषाध्यक्ष अरविंद यादव, प्रमुख मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील कुमार, उप महाप्रबंधक सागर, वरिष्ठ कार्मिक अधिकारी राज कुमार गुप्ता सहित कई अधिकारी, कर्मचारी व स्थानीय श्रद्धालु मौजूद रहे। सुरक्षा में आरपीएफ व सिविल डिफेंस का सराहनीय योगदान रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ