सीतापुर(उत्तर प्रदेश):विद्युत विभाग में वर्षों से सेवाएं दे रहे मीटर रीडरों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र सौंपा। उन्होंने उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम की आउटसोर्स व्यवस्था में शामिल करने और निर्धारित मानदेय दिलाने की मांग उठाई।
मीटर रीडर राजेश कुमार यादव के नेतृत्व में पहुंचे कर्मचारियों ने बताया कि वे पिछले 10 से 15 वर्षों से विभाग में घर-घर जाकर मीटर रीडिंग, बिलिंग व उपभोक्ता समस्याओं के निस्तारण का कार्य पूरी निष्ठा से कर रहे हैं। उनके पास इस कार्य का लंबा अनुभव है। ऐसे में यदि उन्हें आउटसोर्स व्यवस्था में शामिल नहीं किया गया, तो उनके सामने रोजी-रोटी और परिवार के भरण-पोषण का गंभीर संकट खड़ा हो जाएगा।
कर्मचारियों का कहना है कि कई क्षेत्रों में स्मार्ट मीटर लगने के बावजूद अभी भी बड़ी संख्या में उपभोक्ता साधारण मीटर पर निर्भर हैं, जिनका कार्य वे ही संभाल रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से अनुभव के आधार पर शीघ्र समायोजन करने की गुहार लगाई है।

0 टिप्पणियाँ