#वाराणसी:आशियाना हार्वेस्ट की रसोई तक पहुंची पीएनजी, गेल इंडिया ने किया नेटवर्क विस्तार

डॉ उदय शंकर भगत

वाराणसी (उत्तर प्रदेश): गेल इंडिया लिमिटेड ने अपनी सीजीडी परियोजना के तहत स्वच्छ और सुरक्षित ऊर्जा विस्तार की दिशा में एक और बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। कंपनी ने कैंटोनमेंट क्षेत्र स्थित प्रमुख आशियाना हार्वेस्ट रेस्टोरेंट को अपने पीएनजी नेटवर्क से सफलतापूर्वक जोड़ दिया है। इसके साथ ही रेस्टोरेंट की रसोई को अब 24 घंटे निर्बाध और सुरक्षित प्राकृतिक गैस की आपूर्ति शुरू हो गई है।

गेल की प्रोजेक्ट्स टीम के अनुसार, रेस्टोरेंट के संचालन में पहले प्रतिमाह करीब 30 एलपीजी सिलेंडरों की खपत होती थी। अब पीएनजी मिलने से जहां संस्थान का ऊर्जा प्रबंधन लागत-कुशल और सुविधाजनक बनेगा, वहीं सिलेंडरों के परिवहन और भंडारण के झंझट से भी निजात मिलेगी। इससे अन्य उपभोक्ताओं के लिए एलपीजी की उपलब्धता बढ़ाने में मदद मिलेगी। गेल ने स्पष्ट किया कि उसका लक्ष्य शहर के प्रमुख वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों को हरित ऊर्जा से जोड़कर वाराणसी को स्वच्छ और पर्यावरण-अनुकूल भविष्य की ओर अग्रसर करना है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ