#सीतापुर में कपूर कैफे को नगर पालिका का नोटिस, 15 दिन में मांगे जमीन के दस्तावेज.

सीतापुर(उत्तर प्रदेश): शहर के सिविल लाइंस क्षेत्र में पुलिस क्लब के पास स्थित कपूर कैफे को लेकर नगर पालिका प्रशासन ने बुधवार को नोटिस जारी किया है। पालिका का दावा है कि कैफे नजूल भूखंड संख्या 1370 से 1375 के अंशभाग लगभग नौ बिस्वा जमीन पर बिना सक्षम अनुमति या वैध पट्टे के संचालित किया जा रहा है।

अधिशासी अधिकारी सीमा सिंह के अनुसार, संचालक को भूमि के स्वामित्व और कब्जे से संबंधित वैध साक्ष्य प्रस्तुत करने के लिए 15 दिन का समय दिया गया है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित अवधि में आवश्यक कागजात न मिलने पर नियमानुसार जमीन को कब्जा मुक्त कराने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी, जिसका खर्च भी संबंधित पक्ष से वसूला जाएगा। फिलहाल पालिका की इस कार्रवाई के बाद संचालक द्वारा दस्तावेज प्रस्तुत किए जाने का इंतजार है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ