सीतापुर(उत्तर प्रदेश): अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सीतापुर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के निर्देश पर विभिन्न थानों की टीमों ने 25,000 रुपये के इनामी सहित कुल 15 वांछित व वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा।महोली पुलिस ने 25 हजार के इनामी सूरज तिवारी निवासी तरीनपुर को गिरफ्तार किया, जिसकी अपराध से अर्जित संपत्ति जब्त की जाएगी। वहीं, कोतवाली नगर पुलिस ने चोरी के मामले में वांछित वैभव सिंह को 5250 रुपये नकदी व तीन जोड़ी चांदी की पायल सहित दबोचा, साथ ही दो वारंटियों को भी पकड़ा।
इसके अतिरिक्त हरगांव पुलिस ने एक वांछित व दो वारंटी, रामकोट, पिसावां और इमलिया सुल्तानपुर ने दो-दो वारंटी, मिश्रिख ने एक वारंटी तथा बिसवां पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया। पुलिस की इस ताबड़तोड़ कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मच गया है।
0 टिप्पणियाँ