#वाराणसी:महिला सशक्तिकरण की नई मिसाल: उच्च शिक्षा पूरी कर आत्मनिर्भर बनीं काशी की बेटियां.

 डॉ उदय शंकर भगत 

वाराणसी(उत्तर प्रदेश): महिला सशक्तिकरण और उच्च शिक्षा की दिशा में शक्तिधाम आश्रम के ‘ड्रीम्स टू डिग्रीज़’ कार्यक्रम ने एक नई मिसाल कायम की है। सिगरा स्थित ‘अस्मिता’ संस्था के प्रांगण में आयोजित एक समारोह में कॉलेज स्तर की शिक्षा पूरी करने वाली तीन युवतियों और विभिन्न क्षेत्रों में पूर्णकालिक रोजगार हासिल करने वाली नौ युवतियों को सम्मानित किया गया।

सम्मानित होने वाली ग्रेजुएट्स में कोमल कुमारी सुधाकर महिला पीजी कॉलेज, साक्षी संजय मेमोरियल कॉलेज और नागिता कुमारी महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ शामिल हैं। इसके अलावा नेहा जहां, सलोनी, खुशबू, अनुपमा, नैंसी, सपना, नेहा, वर्षिका और मुस्कान को प्रोफेशनल ट्रेनिंग के बाद रोजगार पाने के लिए सराहा गया।

वर्ष 2024 में शुरू हुई इस पहल का उद्देश्य वंचित तबके की युवतियों को उच्च शिक्षा, प्रशिक्षण और मेंटरशिप देकर गरीबी के चक्रव्यूह से बाहर निकालना है। आयोजकों ने कहा कि जगद्गुरु साईं मां की यह पहल हाशिए पर मौजूद परिवारों की बेटियों को आत्मनिर्भर बनाकर समाज में बदलाव की नई इबारत लिख रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ