सीतापुर(उत्तर प्रदेश): जिले में लगातार हो रही बारिश और जलभराव के मद्देनजर जिला प्रशासन ने छात्रहित में अहम फैसला लिया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर सोमवार, 7 सितंबर को जिले के नर्सरी से लेकर कक्षा 8 तक के सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित कर दिया गया है।
यह आदेश बेसिक शिक्षा परिषद के अधीन संचालित परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त तथा सीबीएसई, आईसीएसई सहित सभी बोर्डों के विद्यालयों पर समान रूप से लागू रहेगा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने स्पष्ट किया कि खराब मौसम के बीच बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया गया है।हालांकि, यह राहत केवल छात्र-छात्राओं के लिए है। विद्यालयों में कार्यरत सभी शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी पूर्व निर्धारित समय पर उपस्थित रहकर अपने विभागीय कार्यों का नियमानुसार निर्वहन करेंगे।
0 टिप्पणियाँ