#सीतापुर:पिसावां पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर हिस्ट्रीशीटर, चोरी की दो बाइकें बरामद.

पिसावां,सीतापुर(उत्तर प्रदेश): जनपद में वाहन चोरों व अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पिसावां पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने क्षेत्र के मुस्तफाबाद निवासी शातिर हिस्ट्रीशीटर अजय पुत्र प्रहलाद को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।

एसपी अंकुर अग्रवाल के निर्देशानुसार अपराध नियंत्रण को लेकर चलाए जा रहे अभियान के क्रम में व.उ.नि. अवनेश कुमार की टीम ने मुखबिर की सूचना पर यह कार्रवाई की। बरामद बाइकों में एक सुपर स्प्लेंडर तथा एक एचएफ डीलक्स शामिल है। पूछताछ में आरोपी ने कबूला कि सुपर स्प्लेंडर उसने करीब एक सप्ताह पूर्व लखीमपुर खीरी के मैगलगंज से और एचएफ डीलक्स दो वर्ष पूर्व महोली से चुराई थी।

पकड़े गए अभियुक्त के खिलाफ सीतापुर व हरदोई के विभिन्न थानों में चोरी व आर्म्स एक्ट के करीब एक दर्जन आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी का चालान न्यायालय भेज दिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ