#सीतापुर में तेज रफ्तार कार ने अपाचे बाइक को मारी टक्कर, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर.

मिश्रिख,सीतापुर(उत्तर प्रदेश)। हरदोई-मिश्रिख मार्ग पर शनिवार रात नरसिंघौली पुलिया के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने सामने से आ रही अपाचे बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे के तुरंत बाद ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसकी नाजुक हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना के बाद आरोपी चालक अपनी कार छोड़कर मौके से फरार हो गया।

मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त कार और बाइक को कब्जे में ले लिया गया है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। फिलहाल दोनों युवकों की तत्काल पहचान नहीं हो सकी है; गाड़ियों के नंबर के आधार पर उनके परिजनों से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ