सीतापुर(उत्तर प्रदेश): मोटर दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण सीतापुर में अब इलाहाबाद उच्च न्यायालय द्वारा अधीनस्थ न्यायालयों के लिए निर्धारित अवकाश कैलेंडर के अनुसार ही छुट्टियां लागू होंगी। यह जानकारी अधिकरण के पीठासीन अधिकारी मुहम्मद गुलाम उल मदार ने दी।
उन्होंने बताया कि अपर परिवहन आयुक्त (प्रशासन) के पत्र और शासन के निर्देशों के क्रम में यह व्यवस्था प्रभावी की गई है। प्रमुख सचिव न्याय एवं विधि परामर्शी की अध्यक्षता में संपन्न बैठक के निर्णयानुसार, प्रदेश भर के मोटर दुर्घटना दावा अधिकरणों में उच्च न्यायालय द्वारा जारी न्यायिक कैलेंडर लागू करने के निर्देश दिए गए थे।
शासन के इसी आदेश के अनुपालन में अब सीतापुर न्यायाधिकरण में भी अधीनस्थ अदालतों के अवकाश कैलेंडर के तहत ही कार्य दिवस और छुट्टियां तय की जाएंगी। इससे अधिकरण के न्यायिक कामकाज में एकरूपता आएगी और वादकारियों तथा अधिवक्ताओं को तिथियों को लेकर स्पष्टता रहेगी।

0 टिप्पणियाँ