#सीतापुर में भारी बारिश के चलते 2 सितंबर को कक्षा आठ तक के सभी स्कूल बंद, शिक्षक रहेंगे उपस्थित.

सीतापुर(संवाददाता): जिले में लगातार हो रही भारी बारिश और अतिवृष्टि के मद्देनजर प्रशासन ने छात्रहित में अहम कदम उठाया है। बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर जनपद के कक्षा नर्सरी से 08 तक के समस्त विद्यालयों में 2 सितंबर को अवकाश घोषित कर दिया गया है।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी  डॉ. गोरखनाथ पटेल द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, यह निर्णय परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त समेत सीबीएसई, आईसीएसई व अन्य सभी बोर्डों के विद्यालयों पर लागू रहेगा।

हालांकि, यह राहत केवल छात्र-छात्राओं के लिए है। विद्यालय के शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को तय समय पर उपस्थित रहकर विभागीय कार्यों का संपादन करना होगा। बीएसए ने आदेश की अनदेखी करने वाले संस्थानों पर कार्रवाई की चेतावनी देते हुए कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ