#सीतापुर में फिटनेस का उत्सव: कड़े मुकाबले के बीच संपन्न हुई डेडलिफ्ट एवं बेंच प्रेस स्पर्धा, प्रतिभागी पुरस्कृत.

 सीतापुर(उत्तर प्रदेश):  मुलायम सिंह नगर में 'द जिम मसल फैक्ट्री' की ओर से आयोजित 'डेडलिफ्ट एंड बेंच प्रेस—1 मिनट मैक्स रेप्स' प्रतियोगिता उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। प्रतियोगिता में महिला और पुरुष वर्ग के प्रतिभागियों ने दमखम दिखाते हुए उत्कृष्ट खेल कौशल का परिचय दिया।

पुरुष वर्ग की डेडलिफ्ट स्पर्धा के 70 किग्रा भार वर्ग में सूरज कुमार तथा 70 किग्रा से अधिक भार वर्ग में प्रियांशु शर्मा अव्वल रहे। वहीं बेंच प्रेस स्पर्धा में 70 किग्रा से कम वर्ग में कन्हैया राठौर और 70 किग्रा से अधिक वर्ग में मोहम्मद अयाज ने प्रथम स्थान हासिल किया। महिला वर्ग में भी कड़ा मुकाबला देखने को मिला, जहां डेडलिफ्ट में निशा दीक्षित और बेंच प्रेस में साधना दीक्षित ने पहला स्थान प्राप्त किया।

आयोजक श्रवण कुमार मिश्रा (पिंटू) के अनुसार, इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं में स्वस्थ जीवनशैली, अनुशासन और पावरलिफ्टिंग के प्रति रुचि जगाना है। कार्यक्रम में पावरलिफ्टिंग एसोसिएशन के सचिव अनूप कुमार सहित खेल जगत की कई हस्तियां मौजूद रहीं। अंत में विजेता खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार, पदक और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ