#सीतापुर:जन्माष्टमी पर हटौरा गौशाला में हुआ गो-पूजन, लिया गौसेवा का संकल्प.

खैराबाद,सीतापुर(उत्तर प्रदेश): श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर नगर पालिका परिषद खैराबाद द्वारा हटौरा स्थित गौशाला में विधिवत गो-पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों व प्रशासनिक अधिकारियों ने गौमाता की पूजा-अर्चना कर उनके संरक्षण, संवर्धन और सेवा का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में पालिका अध्यक्ष बेबी अभिषेक गुप्ता, भाजपा नेता अभिषेक गुप्ता, अपर जिलाधिकारी आयुष चौधरी, उप जिलाधिकारी (सदर) जनार्दन तथा अधिशासी अधिकारी प्रेम शंकर गुप्ता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। अधिकारियों ने गौशाला का निरीक्षण कर चारे, पानी और स्वच्छता की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

वक्ताओं ने गौसेवा को सनातन संस्कृति का मूल आधार बताते हुए समाज से इसमें बढ़-चढ़कर सहयोग करने की अपील की। पालिका प्रशासन ने आश्वस्त किया कि निराश्रित गोवंश की बेहतर देखभाल के लिए हरसंभव प्रयास निरंतर जारी रहेंगे। इस मौके पर सफाई निरीक्षक मनोज राणा, सभासदगण और पालिका कर्मी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ