सीतापुर में गणेश उत्सव के दौरान रेलिंग गिरने से दो महिलाओं की मौत, नौ घायल.

सीतापुर(संवाददाता): शहर के आर्यनगर स्थित पंजाबी धर्मशाला में बुधवार को गणेश उत्सव के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। बारिश से बचाव के लिए धर्मशाला की करीब 40 वर्ष पुरानी पहली मंजिल की रेलिंग से तिरपाल बांधा गया था। बारिश का पानी भरने से तिरपाल भारी हो गया, जिससे रेलिंग भरभराकर नीचे मौजूद श्रद्धालुओं पर गिर पड़ी।

मलबे की ईंटें सिर पर लगने से भगदड़ मच गई। हादसे में उमा कपूर को जिला अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया, जबकि गंभीर रूप से घायल नीति मेहरोत्रा ने लखनऊ के अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

हादसे में निधि, मोनिका, नीलम, मीना, उमा देवी, अश्वनी, विनी और अदिति समेत नौ लोग घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। जिलाधिकारी डा. राजा गणपति आर. ने घटनास्थल का मुआयना कर बेहतर इलाज के निर्देश दिए और जांच के आदेश दिए हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ