#सीतापुर:एसपी अंकुर अग्रवाल ने कानून व्यवस्था सुधारने के लिए सीओ स्तर पर किया फेरबदल.

सीतापुर(उत्तर प्रदेश): जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने क्षेत्राधिकारियों के कार्यक्षेत्र में व्यापक फेरबदल किया है। एसपी के निर्देशानुसार आधा दर्जन पुलिस उपाधीक्षकों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

जारी आदेश के मुताबिक, सहायक पुलिस अधीक्षक विनय कुमार यादव को क्षेत्राधिकारी नगर व लाइन्स का प्रभार मिला है। वहीं, नेहा त्रिपाठी को क्षेत्राधिकारी सदर एवं आंकिक का दायित्व सौंपा गया है। महमूदाबाद सर्किल की कमान अब कपूर कुमार संभालेंगे, जो पहले सीओ नगर थे।

इसके अलावा, सिधौली से स्थानांतरित कर विशाल गुप्ता को मिश्रित भेजा गया है, जबकि वेद प्रकाश श्रीवास्तव अब सिधौली के नए सीओ होंगे। मिश्रित में तैनात रहे बृजेश कुमार को सीओ मुख्यालय/कार्यालय, प्रोटोकॉल, जनसुनवाई और मिशन शक्ति समेत कई अहम प्रकोष्ठों का कार्यभार दिया गया है। एसपी अंकुर अग्रवाल ने सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती का कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ