सीतापुर(संवाददाता): श्रीकृष्ण जन्माष्टमी सप्ताह के उपलक्ष्य में संस्कार भारती द्वारा सिविल लाइंस स्थित भगवान चित्रगुप्त मंदिर परिसर में भक्ति काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए शिव प्रताप जायसवाल ने कहा कि वर्तमान परिप्रेक्ष्य में गीता की नीतियों पर चलकर ही समाज में संतुलन और अस्तित्व संभव है।
गोष्ठी में मुख्य अतिथि डॉ. सतीश चंद्र वर्मा ने कान्हा पर आधारित मधुर भजन और रचनाएं प्रस्तुत कर श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। संस्था के प्रांतीय पदाधिकारी इंजी. अम्बरीष श्रीवास्तव 'अम्बर' ने अपनी पंक्तियों 'इंद्रियां शोर में, रात-दिन हैं फंसी...' के जरिए मन की शांति और भक्ति का संदेश दिया।
इस अवसर पर युवा कवि तुषार मिश्र को 'श्रीधर' कवि-नाम के सम्मान पत्र व अंगवस्त्र से अलंकृत किया गया। सम्मान पाकर तुषार मिश्र ने वाणी वंदना प्रस्तुत की। मंच संचालन अशोक मिश्र ने किया, जिन्हें जन्मदिन के उपलक्ष्य में मोर-मुकुट पहनाकर सम्मानित किया गया। गोष्ठी में डॉ. मनोज दीक्षित, रामदास वैश्य और समृद्धि वैश्य ने भी कान्हा को समर्पित काव्य पाठ किया।


0 टिप्पणियाँ