#सीतापुर:कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस.

बिसवां,सीतापुर(उत्तर प्रदेश)। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला झज्झर में सोमवार को 22 वर्षीय युवक का शव उसके कमरे में फंदे से लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।

मोहल्ला झज्झर निवासी राकेश कुमार का पुत्र आदर्श अपने कमरे में था। दोपहर तक जब वह बाहर नहीं निकला, तो परिजनों ने कमरे में देखा, जहां उसका शव चादर के सहारे कुंडे से लटक रहा था। परिजनों की सूचना पर पहुंची बिसवां कोतवाली पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

स्थानीय लोगों के अनुसार, युवक पिछले कुछ दिनों से परिजनों से बुलेट मोटरसाइकिल की मांग कर रहा था। मृतक अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और परिजनों के बयान के आधार पर आगे की आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ