कमलापुर,सीतापुर (उत्तर प्रदेश): अपराध नियंत्रण अभियान के तहत कमलापुर थाना पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट में वांछित चल रहे हिस्ट्रीशीटर भानु उर्फ प्रशांत लोध को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आरोपी करीब एक माह से पुलिस की पकड़ से बाहर था।
एसपी अंकुर अग्रवाल के निर्देश एवं सीओ सिधौली के पर्यवेक्षण में उपनिरीक्षक रामविशाल सिंह, मुख्य आरक्षी धीरज, दिनेश और रनदीप की पुलिस टीम ने ग्राम चंदेहरा निवासी 23 वर्षीय भानु को पकड़ा। उस पर कोतवाली नगर में उ.प्र. गिरोह बंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत था।
पुलिस के अनुसार, अभियुक्त कमलापुर थाने का सूचीबद्ध हिस्ट्रीशीटर है। उसके विरुद्ध पूर्व से कोतवाली नगर और संदना थाने में चोरी व नकबजनी की विभिन्न धाराओं में कुल सात आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने विधिक प्रक्रिया पूर्ण कर आरोपी का चालान न्यायालय भेज दिया है।

0 टिप्पणियाँ