#सीतापुर:सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट पर पुलिस का एक्शन,गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज.

 सीतापुर(संवाददाता):सोशल मीडिया पर भ्रामक और आपत्तिजनक सामग्री डालकर शांति व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया है। पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत रेउसा थाना पुलिस ने फेसबुक पर माननीय प्रधानमंत्री की विवादित तस्वीर पोस्ट करने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

पकड़े गए अभियुक्त की पहचान प्रेम बाजपेई पुत्र स्व. पुत्तीलाल बाजपेई, निवासी कस्बा व थाना रेउसा के रूप में हुई है। आरोपी ने "प्रेम वाजपेई पत्रकार रेवसा" नाम की फेसबुक आईडी से माननीय प्रधानमंत्री की माला चढ़ी हुई आपत्तिजनक फोटो व विवादित कैप्शन साझा किया था।

जनभावनाएं आहत करने और शांति भंग की आशंका को देखते हुए पुलिस ने तत्काल संज्ञान लिया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर सौहार्द बिगाड़ने वाली पोस्ट साझा न करें; निगरानी लगातार जारी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ