#सीतापुर में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, फंदे से लटका मिला शव; पुलिस जांच में जुटी.

सीतापुर(उत्तर प्रदेश):कोतवाली देहात क्षेत्र के अकबरपुर कलां गांव में बुधवार देर रात करीब 11 बजे एक महिला का शव कमरे के अंदर पंखे से लटकता मिला। घटना की सूचना मिलने पर क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, लहरपुर निवासी वंदना का विवाह लगभग चार वर्ष पूर्व अकबरपुर कलां निवासी विपिन कुमार के साथ हुआ था। मृतका के भाई सुशांत ने ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न और हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। उनका कहना है कि अतिरिक्त मांग पूरी न होने के कारण घटना को अंजाम दिया गया।

सूचना पाकर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतका के पति विपिन कुमार को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ कर रही है। प्रभारी निरीक्षक अमर सिंह के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और जांच के आधार पर आगे की आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ