#सीतापुर बनेगा 'फिट': 200 पंचायतों में साकार हो रहा ओपन जिम का सपना, युवाओं में भारी उत्साह

सीतापुर(उत्तरप्रदेश):शहर की तर्ज पर अब सीतापुर के गांवों में भी आधुनिक कसरत मशीनों की गूंज सुनाई देगी। जिलाधिकारी राजा गणपति आर के नेतृत्व में 200 ग्राम पंचायतों का चयन कर वहां तेजी से बुनियादी ढांचे का विकास किया जा रहा है, ताकि युवाओं को गांव में ही बेहतर प्रशिक्षण मिल सके।

युवाओं को सेना और पुलिस भर्ती में मिलेगी मजबूती

इन ओपन जिमों के निर्माण का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के उन युवाओं को मंच प्रदान करना है, जो संसाधनों के अभाव में अपनी फिटनेस पर ध्यान नहीं दे पाते थे। अब चेस्ट प्रेस और एयर वॉकर जैसी मशीनें उनके शारीरिक विकास और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में सहायक सिद्ध होंगी।

गुणवत्ता और समयबद्धता पर जिलाधिकारी का सख्त पहरा

जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि निर्माण कार्य में इस्तेमाल होने वाली सामग्री और मशीनों की गुणवत्ता उच्च स्तरीय होनी चाहिए। पंचायतों में चल रहे कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है ताकि तय समय सीमा के भीतर यह सौगात ग्रामीणों को सौंपी जा सके।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ