#सीतापुर:सम्मान और सुरक्षा के संकल्प के साथ नई कार्यकारिणी ने संभाला कामकाज

सीतापुर,(उत्तर प्रदेश):सीतापुर बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी ने गुरुवार को कार्यभार संभाल लिया। कार्यभार ग्रहण करने के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष अक्षय सहाय और सचिव ने अधिवक्ताओं के कल्याण के लिए अपना 'रोडमैप' साझा किया। पदाधिकारियों ने दो टूक कहा कि अधिवक्ताओं के मान-सम्मान की रक्षा और उनके हितों के लिए बेहतर सुविधाएं जुटाना ही इस कार्यकाल का मुख्य लक्ष्य होगा।
प्रमुख एजेंडा: सुरक्षा और सेहत
नवनिर्वाचित टीम ने प्रेस से वार्ता करते हुए अपनी प्राथमिकताएं गिनाईं। उन्होंने कहा कि वकीलों को कार्य के दौरान आने वाली व्यावहारिक दिक्कतों को दूर करना सबसे ऊपर है। इसके लिए उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। पदाधिकारियों के अनुसार, यह कार्यकारिणी अधिवक्ताओं के एक बड़े परिवार के लिए 'सुरक्षा कवच' की तरह काम करेगी।
प्रोटेक्शन एक्ट की उठाई मांग
अधिवक्ताओं की सुरक्षा का मुद्दा उठाते हुए नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने 'एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट' के कार्यान्वयन पर विशेष जोर दिया। उनका तर्क है कि अंतिम व्यक्ति को न्याय दिलाने की प्रक्रिया में अधिवक्ता अक्सर दुश्मनी और खतरों का सामना करते हैं, इसलिए सरकार को उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी लेनी चाहिए।
जीत का प्रमाण पत्र मिला
इस अवसर पर चुनाव अधिकारी मृत्युंजय बख्श श्रीवास्तव ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र वितरित किए। उन्होंने नई टीम को सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ