सीतापुर:(उत्तर प्रदेश)।जनपद के वाहन स्वामियों के लिए एक अत्यंत राहत भरी खबर सामने आई है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार ने उत्तर प्रदेश में ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशनों (एटीएस) के संचालन को लेकर नई समय-सीमा जारी कर दी है। इसके तहत सीतापुर में परिवहन अधिकारी कार्यालय स्तर पर वाहनों की मैन्युअल फिटनेस जांच की प्रक्रिया 31 दिसंबर 2026 तक बहाल रहेगी।
लखनऊ की दौड़ और लंबी दूरी से मिली मुक्ति
अब तक, एटीएस की अनुपलब्धता के कारण सीतापुर के वाहन स्वामियों को अपने वाहनों की फिटनेस जांच के लिए लखनऊ जैसे दूरस्थ शहरों के ऑटोमेटेड टेस्टिंग सेंटरों एटीएस तक लंबी दूरी तय करनी पड़ती थी। वाहन स्वामियों को न केवल आर्थिक बोझ उठाना पड़ता था, बल्कि अपना कीमती समय भी बर्बाद करना पड़ता था। इस निर्णय के बाद अब उन्हें फिटनेस के लिए कहीं और भागदौड़ नहीं करनी पड़ेगी।
एआरटीओ प्रशासन ने दी स्पष्ट जानकारीइस संबंध में उप संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) सर्वेश चतुर्वेदी ने बताया कि फिलहाल 31 दिसंबर 2026 तक यह व्यवस्था मंत्रालय द्वारा लागू की गई है उन्होंने स्पष्ट किया कि "भविष्य में जैसा मंत्रालय से निर्देश मिलेगा, वैसा कार्य किया जाएगा जल्द ही कार्यालय में मैन्युअल फिटनेस व्यवस्था बहाल कर दी जाएगी, ताकि वाहन स्वामियों को कोई असुविधा न हो।"अगली कार्ययोजना
मंत्रालय के आदेशानुसार, सीतापुर उन 40 जिलों की सूची में शामिल है जहाँ मैन्युअल फिटनेस जांच की अनुमति 31 दिसंबर 2026 तक दी गई है। मंत्रालय ने नेशनल इन्फॉरमैटिक्स सेंटर को 'वाहन' सिस्टम में आवश्यक तकनीकी बदलाव करने के निर्देश दिए हैं
0 टिप्पणियाँ