#सीतापुर :मुस्लिम फुरकानिया गर्ल्स हाईस्कूल का यूपी बोर्ड में शानदार प्रदर्शन, शत-प्रतिशत रहा परिणाम

बिसवां,सीतापुर(उत्तर प्रदेश)।शिक्षा के क्षेत्र में लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे नगर के मुस्लिम फुरकानिया गर्ल्स हाईस्कूल ने एक बार फिर अपना परचम लहराया है। विद्यालय का हाईस्कूल यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम इस वर्ष भी शत-प्रतिशत रहा। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, छात्राओं के इस शानदार प्रदर्शन से पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।
75 छात्राओं ने दी परीक्षा
विद्यालय प्रबंधन ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष बोर्ड परीक्षा में कुल 75 छात्राओं ने प्रतिभाग किया था। इन सभी छात्राओं ने परीक्षा उत्तीर्ण कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। विशेष रूप से 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाली मेधावी छात्राओं ने अपनी कड़ी मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन से विद्यालय का नाम रोशन किया है।

मेधावी छात्राओं की सूची:

विद्यालय परिवार ने सभी सफल छात्राओं को उनकी इस उपलब्धि पर बधाई दी है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। विद्यालय के इस शत-प्रतिशत परिणाम पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों और अभिभावकों ने भी प्रसन्नता व्यक्त की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ