सीतापुर(उत्तरप्रदेश) जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक का आयोजन कल, 22 अप्रैल 2026 बुधवार को किया गया है। बैठक दोपहर 12.00 बजे कलेक्ट्रेट स्थित सभाकक्ष में आयोजित होगी।
मुख्य विकास अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक की अध्यक्षता माननीय सांसद व जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति के अध्यक्ष करेंगे। इस महत्वपूर्ण बैठक में जिले में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों और केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की जाएगी।
बैठक में विकास कार्यों से जुड़े विभागीय अधिकारियों को निर्धारित समय पर उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक के दौरान योजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही बाधाओं को दूर करने और कार्यों में तेजी लाने पर विशेष चर्चा की जाएगी।
0 टिप्पणियाँ