#सीतापुर। अपराध पर अंकुश लगाने को सड़कों पर उतरी पुलिस, कोतवाली नगर क्षेत्र में किया पैदल गश्त


सीतापुर(उत्तर प्रदेश)। जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और आमजन में सुरक्षा का भाव जागृत करने के उद्देश्य से पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद है। पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के कुशल निर्देशन में कोतवाली नगर पुलिस ने शहर के मुख्य मार्गों, बाजारों और भीड़-भाड़ वाले संवेदनशील इलाकों में पैदल गश्त की।
रविवार को कोतवाली नगर पुलिस की टीम ने नगर के प्रमुख बाजारों और व्यस्त चौराहों पर पैदल मार्च किया। इस दौरान पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग भी की। गश्त का मुख्य उद्देश्य असामाजिक तत्वों में भय पैदा करना और व्यापारियों व आम नागरिकों के बीच सुरक्षा का भरोसा कायम करना रहा।
पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने स्पष्ट किया है कि सुरक्षा के प्रति कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शहर के मुख्य बाजारों में पुलिस की बढ़ती सक्रियता से अपराधियों के हौसले पस्त हैं। पुलिस ने दुकानदारों और राहगीरों से संवाद कर उन्हें निर्भीक होकर आवाजाही करने का आश्वासन दिया।
प्रभारी ने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या संदिग्ध व्यक्ति के दिखाई देने पर तुरंत नजदीकी पुलिस को सूचित करें। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ