#सीतापुर: महिला रिक्रूट आरक्षियों का उत्साहवर्धन, एसपी ने स्वयं परोसा भोजन

सीतापुर:(उत्तर प्रदेश)।जनपद पुलिस लाइन में तैनात महिला रिक्रूट आरक्षियों के लिए एक यादगार पल उस समय देखने को मिला, जब पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने स्वयं उन्हें भोजन परोसा। इस अनूठी पहल का उद्देश्य नवागत महिला पुलिसकर्मियों का मनोबल बढ़ाना और उन्हें प्रोत्साहित करना था।
हाल ही में इन महिला आरक्षियों ने अपनी कठिन व्यावहारिक प्रशिक्षण की अवधि को पूर्ण लगन, कर्तव्यनिष्ठा और अनुशासन के साथ सफलतापूर्वक पूरा किया है। इन आरक्षियों की 'दीक्षांत परेड' से पूर्व, पुलिस लाइन में 'प्री-दीक्षांत भोज' का आयोजन किया गया।
इस आयोजन में एसपी अंकुर अग्रवाल ने एक अभिभावक की भूमिका निभाते हुए कतार में बैठी महिला आरक्षियों को अपने हाथों से भोजन परोसा। अधिकारियों द्वारा इस तरह का स्नेह और सम्मान पाकर महिला आरक्षियों का उत्साह देखते ही बन रहा था। इस अवसर पर पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित रहे, जिन्होंने महिला आरक्षियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ