सीतापुर(उत्तर प्रदेश)।भीषण गर्मी और लू के प्रकोप को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए एक बड़ा फैसला लिया है। जिलाधिकारी कार्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार, जनपद के सभी मान्यता प्राप्त विद्यालयों में अब छुट्टियां घोषित कर दी गई हैं।
कक्षा 1 से 8 तक के लिए आदेश
जिलाधिकारी डॉ. राजगणपति आर. द्वारा जारी कार्यालय आदेश में स्पष्ट किया गया है कि अत्यधिक तापमान और हीटवेव की स्थिति के कारण बच्चों का स्कूल जाना उनके स्वास्थ्य के लिए जोखिम भरा हो सकता है। इसे ध्यान में रखते हुए, जनपद सीतापुर में संचालित सभी सीबीएसई , आईसीएसई एवं अन्य बोर्ड से मान्यता प्राप्त विद्यालयों में कक्षा 01 से कक्षा 08 तक के शिक्षण कार्य को तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया गया है।
15 जून तक रहेगा अवकाश
प्रशासन के आदेशानुसार, यह अवकाश 15 जून 2026 तक प्रभावी रहेगा। इस अवधि के दौरान उक्त कक्षाओं के लिए विद्यालय बंद रहेंगे।
अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश
जिलाधिकारी ने कड़े लहजे में निर्देशित किया है कि इस आदेश का पालन पूरी सख्ती के साथ सुनिश्चित किया जाए। किसी भी विद्यालय द्वारा आदेश की अवहेलना किए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जा सकती है। अभिभावकों को सलाह दी गई है कि वे इस दौरान बच्चों को घर पर ही रखें और अत्यधिक गर्मी से बचाव के उपाय अपनाएं।
0 टिप्पणियाँ