#सीतापुर:छोटे उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए बैंकर्स ने सीखीं बारीकियां

आरबीआई लखनऊ की ओर से सीतापुर में दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

सीतापुर(उत्तर प्रदेश):छोटे और मध्यम उद्योगों  को आगे बढ़ाने और उन्हें आसानी से लोन दिलाने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक , लखनऊ ने एक खास पहल की है। इसके तहत सीतापुर और हरदोई जिले के बैंकर्स के लिए 29 और 30 अप्रैल 2026 को दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।
बैंकर्स की भूमिका अहम
कार्यशाला का उद्घाटन आरबीआई लखनऊ के क्षेत्रीय निदेशक पंकज कुमार ने किया। उन्होंने कहा कि देश के विकास में छोटे उद्योगों का बहुत बड़ा हाथ है और इन्हें मजबूत बनाने की जिम्मेदारी बैंक अधिकारियों की है। उन्होंने बैंकर्स से अपील की कि वे ग्राहकों की समस्याओं को सुनें, अपने फील्ड के अनुभव साझा करें और इस ट्रेनिंग का पूरा फायदा उठाएं।
80 बैंकर्स ने ली ट्रेनिंग
इस ट्रेनिंग प्रोग्राम में सीतापुर और हरदोई के विभिन्न बैंकों से आए लगभग 80 अधिकारियों ने हिस्सा लिया। आरबीआई के विशेषज्ञों और अतिथि शिक्षकों ने बैंकर्स को छोटे उद्योगों से जुड़े नियमों और लोन देने के सही तरीकों के बारे में विस्तार से समझाया।
वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद
इस मौके पर भारतीय स्टेट बैंक के डीएमडी दीपक कुमार डे, इंडियन बैंक के डीजीएम सतीश कुमार सोनकर और बैंक ऑफ इंडिया के डीजीएम किरन पाठक ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम में अग्रणी जिला प्रबंधक मनोज कुमार, इंडियन बैंक के अंचल प्रमुख रनवीर सिंह गोला और एसबीआई के क्षेत्रीय प्रबंधक राजीव रंजन गुप्ता समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ