#सीतापुर:शराब सेल्समैन ने खुद को मारी थी गोली, लूट की झूठी कहानी का पुलिस ने किया पर्दाफाश

सीतापुर,(उत्तर प्रदेश):इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सेमरहन के पास हुई लूट की वारदात का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार, यह लूट की कोई घटना नहीं थी, बल्कि शराब ठेके के सेल्समैन और उसके साथी द्वारा रची गई एक सोची-समझी साजिश थी। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से अवैध असलहा और नकदी बरामद कर ली है।
 क्या था मामला?
बीते 12 मई 2026 को डायल-112 पर सूचना दी गई कि बाइक सवार बदमाशों ने शराब ठेके के सेल्समैन और कैंटीन लेबर को गोली मारकर लूट लिया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच के लिए पांच टीमें गठित की गईं।
नशे में चली गोली और गबन की नीयत
अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि सर्विलांस और स्वाट टीम की मदद से जब सीसीटीवी फुटेज और संदिग्धों से पूछताछ की गई, तो मामला पूरी तरह संदिग्ध पाया गया। कड़ाई से पूछताछ में सच्चाई सामने आई कि सेल्समैन और उसका साथी नशे की हालत में थे। बाइक से गिरते समय साथी के पास मौजूद अवैध तमंचे से गलती से गोली चल गई, जो सेल्समैन के पैर में लगी।

"पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त 32 बोर का एक अवैध तमंचा और गबन किए गए 20,000 रुपये बरामद कर लिए हैं। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है।"-दुर्गेश कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी), सीतापुर

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ