सीतापुर(उत्तर प्रदेश):जनपद के किसानों के लिए राहत भरी खबर है। मार्च और अप्रैल महीने में हुई असामयिक वर्षा और ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान की क्षतिपूर्ति का वितरण सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। नगर विकास राज्यमंत्री राकेश राठौर 'गुरू जी'और जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के लाभार्थियों को मुआवजे की राशि सौंपी।
कंपनी के पास 869 आवेदन अभी भी लंबित
कृषि विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, खरीफ 2025 में 53,814 और रबी 2025-26 में 56,107 किसानों ने बीमा कराया था। हालिया बारिश से प्रभावित 1,534 किसानों ने व्यक्तिगत स्तर पर दावा पेश किया था। इसमें से बीमा कंपनी ने अब तक 481 आवेदन स्वीकृत कर 17.32 लाख रुपये की धनराशि जारी की है। हालांकि, अभी भी 869 किसानों के आवेदन लंबित हैं, जिन्हें जल्द निस्तारित करने के निर्देश दिए गए हैं।
इन्हें मिला मुआवजा
नगर विकास राज्यमंत्री राकेश राठौर 'गुरू जी' ने सभागार में मौजूद किसानों को चेक प्रदान किए, जिनमें मुख्य रूप से निम्नलिखित शामिल रहे:
जल्द मिलेगी सभी को राहत
राज्यमंत्री राकेश राठौर 'गुरू जी' ने कहा कि सरकार हर पीड़ित किसान के साथ खड़ी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि तकनीकी कारणों से रुके हुए शेष आवेदनों का भी त्वरित समाधान कराया जाएगा। इस दौरान उप कृषि निदेशक ए.के. सिंह सहित अन्य विभागीय अधिकारी व प्रगतिशील किसान मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ