सीतापुर (उत्तर प्रदेश):शहर में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस सख्त नजर आ रही है।बीते दिवस कोतवाली पुलिस ने झिंगालाला रेस्टोरेंट के पास राह चलती महिलाओं और लड़कियों पर अश्लील टिप्पणी करने वाले चार युवकों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन सभी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
अश्लील इशारे कर रहे थे आरोपी
मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार शाम करीब 6:45 बजे उपनिरीक्षक नरेन्द्र सिंह अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त और संदिग्धों की चेकिंग कर रहे थे। जब पुलिस टीम झिंगालाला रेस्टोरेंट के पास पहुँची, तो देखा कि चार युवक वहां खड़े होकर आने-जाने वाली महिलाओं और युवतियों पर अश्लील फब्तियां कस रहे थे और भद्दे इशारे कर रहे थे। आरोपी आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग कर रहे थे, जिससे वहां से गुजर रही महिलाएं असहज होकर सिर झुकाए निकलने को मजबूर थीं।
घेराबंदी कर दबोचा
पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए एकराय होकर मौके पर घेराबंदी की और चारों युवकों को हिरासत में ले लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान इस प्रकार हुई है:(01) मयंक शुक्ला ,(02)कुलदीप कुमार ,(03)राहुल ,(04)राजेश
मामला दर्ज,जांच शुरू
कोतवाली प्रभारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ धारा 296 BNS के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच महिला उपनिरीक्षक पूजा कटियार को सौंपी गई है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं के साथ अभद्रता करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
0 टिप्पणियाँ